सागर नगर: गोपालगंज से सिविल लाइन की ओर जा रही फोर व्हीलर वाहन अनियंत्रित दुकान में घुसी।
सागर शहर के गोपालगंज से सिविल लाइन की ओर जा रही एक फोर व्हीलर वाहन अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी जिससे सड़क किनारे खड़ी दो टू व्हीलर भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई सूचना पर गोपालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। वही फोर व्हीलर मे कुछ लड़के बैठे थे,जिन्हें पुलिस थाने लेकर गई है। गनीमत रही हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।