संदेश: बट सावित्री पूजा के दौरान बर के पेड़ में लगी आग, अखगांव बाजार में महिलाओं के बीच मची अफरा-तफरी और भगदड़ जैसा माहौल
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत अखगांव बाजार के समीप शनिवार को बट सावित्री पूजा के दौरान अचानक बर के पेड़ में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पूजा-अर्चना कर रही महिलाओं में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।बताया जा रहा है कि बट सावित्री पूजा को लेकर सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं बर के पेड़ के पास पूजा-अर्चना कर रही थीं। इसी दौरान