शिवसागर: शिवसागर में कांग्रेस पार्टी के नए प्रभारी प्रखंड अध्यक्ष बने सिकरोर पंचायत के सरपंच राजेश्वर पाल
सिकरोर पंचायत के सरपंच राजेश्वर पाल को रविवार की दोपहर 1 बजे के करीब एक बैठक कर कांग्रेस कमिटी के सदस्यों द्वारा नए प्रभारी प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। बताते चले की नए प्रभारी प्रखंड अध्यक्ष बनने से पुरे क्षेत्र में काफ़ी खुशी का माहौल है। वही इस बैठक में कांग्रेस जिला सचिव चन्द्रमा पाण्डेय सहित पार्टी के अन्य लोग मौजूद थे।