शिवसागर: सोनहर पंचायत के मदेनी गाँव में दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
शिवसागर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनहर पंचायत के मदेनी गाँव मे गुरुवार की शाम के 7 बजे के करीब दुर्गा पूजा कमिटी के द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन को लेकर बताते चले की जागरण कार्यक्रम की शुरुआत गायिका पूजा कुमारी ने "निमिया के दाढ़ी मईया हिलवेली हिलोरवा"के माता गीत से किया है। जहाँ इस देवी गीत पर भक्त जमकर झूमें।