गोहद: मोहर्रम ताजियों के जुलूस की तैयारियों को लेकर जनपद पंचायत गोहद के सभागार में हुई शांति समिति की बैठक
Gohad, Bhind | Jun 23, 2026 आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने एवं जुलूस की तैयारियों को लेकर जनपद पंचायत सभागार गोहद में मंगलवार को लगभग 5 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा ताजिया समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।