सिवनी: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में पहुंचे सिवनी विधायक, गेहूं खरीदी की अव्यवस्थाओं पर सीएम को सौंपा ज्ञापन
Seoni, Seoni | May 13, 2026 नरसिंहपुर के मुंगवानी में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में 1.29 करोड़ बहनों के खातों में राशि अंतरित की गई। बुधवार को कार्यक्रम में शामिल सिवनी विधायक दिनेश राय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की और सिवनी विधानसभा क्षेत्र में गेहूं खरीदी की अव्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की।