चूरू: नव निर्मित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फॉल सीलिंग का काम करते समय 15 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, गर्दन में आई गंभीर चोट
Churu, Churu | Jun 9, 2026 चूरू के नव निर्मित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को फॉल सीलिंग का काम करते समय एक मजदूर अचानक नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर के सिर और गर्दन के पीछे गंभीर चोट आई। साथी मजदूरों ने घायल को तुरंत राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका उपचार शुरू किया।