लोहरदगा: लोहरदगा में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग की छापेमारी, 205 किलो जावा महुआ व 20 लीटर शराब जब्त
लोहरदगा जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग लगातार सख्त अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे कैमो, केन टोली, कैरो, नगजुआ सहित आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया गया, जहां टीम ने कई घरों और संदिग्ध स्थानों की जांच की।