मिश्रिख: जल्लापुर चौराहे के पास घर से सामान खरीदने निकला 14 वर्षीय किशोर लापता, पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज
जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे के पास से बृहस्पतिवार को घर से सामान खरीदने के लिए निकल 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया था। जिसके बाद परिवार वालों के द्वारा काफी तलाश में पर किशोर का पता नहीं चला मामले में शुक्रवार में शिकायत पुलिस से किए जाने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए किशोर की तलाश प्रारंभ कर दी है।