दमोह: रामपुर में पैसों के विवाद में बेटे को बचाने पहुंचे बुजुर्ग की हत्या, सीने में चाकू घोंपा, पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव
Damoh, Damoh | Jun 14, 2026 दमोह देहात थाना के रामपुर में पैसों के लेनदेन के विवाद में 70 वर्षीय माखन उर्फ हल्के भाई पटेल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि उनके बेटे हरिदास पटेल और राकेश उर्फ कूरा सिंह ठाकुर के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार रात आरोपी साथियों के साथ हरिदास के घर पहुंचे। बीच-बचाव करने आए माखन पटेल के सीने में चाकू मार दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई है। शव सौंपा।