दमोह: करैया के पास दो बाईकों को आमने सामने से जोरदार भिड़ंत, घायल में 4 घायलों को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Damoh, Damoh | Jul 6, 2026 दमोह हटा मार्ग पर करैया के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर घायलों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।