रायबरेली: सहजनबारी की निवासिनी महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी जान की सुरक्षा और दबंगों पर कार्रवाई की मांग की
Raebareli, Raebareli | May 23, 2026
23 मई शनिवार दोपहर 2:00 बजे थाना क्षेत्र खीरो के ग्राम सहजनबारी निवासिनी एक महिला ने घर के सामने रहने वाले दबंगो पर कार्यवाही की मांग की है। तथा खीरों पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। घर के सामने रास्ते के विवाद को लेकर पीड़िता को विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी तथा अन्य यातनाएं दी हैं। जिससे परेशान होकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।