वारासिवनी: फॉर्म हाउस में गड़े धन की तलाश के लिए तंत्र-मंत्र और खुदाई, महाराष्ट्र के 4 तांत्रिक गिरफ्तार, दो स्थानीय आरोपी फरार
थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरिया में गड़े धन की तलाश के नाम पर तंत्र-मंत्र कर अवैध खुदाई कर रहे महाराष्ट्र के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भूमि मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से कार, गैती-फावड़े, सिंदूर, कौड़ी, पुराने सिक्के, शराब व अन्य तांत्रिक सामग्री जब्त की गई। मामले में दो स्थानीय आरोपी फरार है