कानपुर: आईआईटी कानपुर में प्रगति सुसाइड केस में परिजनों ने लगाया लावारिस की तरह शव को घर भेजे जाने का आरोप
आईआईटी कानपुर में पीएचडी स्कॉलर प्रगति गुप्ता सुसाइड केस में घर वालों ने गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है की प्रगति के शव को ऐसे भेजा गया जैसे वह आईआईटी स्टूडेंट नहीं, कोई लावारिस है और किसी ने हाथ तक नहीं लगाया। लावारिस की तरह उसका शव दिन शुक्रवार को 1 बजे भेजा गया। घर वालों का कहना है उन्हें देर से सूचना दी गई और वह जानना चाहते हैं की प्रगति ने ऐसा क्यों किया।