बेनीपुर: एमएसयू के सेनानियों ने क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर बेनीपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए एमएसयू के सेनानियों ने बेनीपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देने के दौरान एमएसयू के नगर अध्यक्ष संतोष साहू, विश्वविद्यालय संगठन मंत्री गौतम झा, नगर कार्यकारिणी सदस्य सुमन यादव व दीपक डायना मौजूद थे। नगर अध्यक्ष संतोष साहू व विश्वविद्यालय संगठन मंत्री गौतम झा ने कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।