बेनीपुर: मारपीट में दो घायल को बहेड़ा पीएचसी में प्राथमिक इलाज कर किया गया रेफर
आपसी रंजिश को लेकर बहेड़ा थाना क्षेत्र के जौघट्टा गांव में हुई मारपीट में बौकू सहनी एवं सुनील सहनी घायल हो गया। परिजन ने इलाज के लिए दोनों को बहेड़ा पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ अनिकेत कुमार प्राथमिक इलाज किया तथा बौकू की स्थिति गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया जबकि सुनील को अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया।