बेनीपुर: बेनीपुर में आयोजित कैंप कोर्ट में हुई 86 मामले की सुनवाई
व्यवहार न्यायालय बेनीपुर में बुधवार को कैंप कोर्ट का संचालन जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने कर 86 मामले की सुनवाई की। अपरलोक अभियोजक चक्रपाणि चौधरी ने अभियोजन की ओर से बहस किया। एपीपी श्री चौधरी के मुताबिक बीपी 25, एबीपी 49, क्रिमिनल रिवीजन 9, क्रिमिनल मिसलेनियस 2 एवं क्रिमिनल अपील एक 1, कुल 86 मामले की सुनवाई की।