बेनीपुर: माधोपुर-धरौड़ा के बीच सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत
माधोपुर-धरौड़ा के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से बलनी निवासी कन्हैया झा की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक कन्हैया दरभंगा से 31 जनवरी की शाम बाइक से आ रहा था। इस दौरान माधोपुर-धरौड़ा के बीच अज्ञात वाहन चालक ठोकर मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, वहां से अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।