धमतरी: नगर निगम ने टैक्स वसूली का टारगेट पूरा करने के लिए अपनाई सख्ती
धमतरी नगर निगम इस वित्तीय वर्ष में अपना टैक्स वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया है। निगम ने कुल लक्ष्य का 82 प्रतिशत यानी लगभग 8.5 करोड़ रुपये की वसूली की है। बड़ी संख्या में करदाता अभी भी बकाया है। नगर निगम के उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि इस वर्ष टैक्स वसूली का लक्ष्य 11 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था। 31 मार्च तक करीब 8.5 करोड़ रुपये वसूले जा चुके।