मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में घर के बरामदे में सो रही एक माह की बच्ची को कुत्ते ने नोचकर मार डाला
विंध्याचल थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी चंद्रमा प्रसाद बिंद की पत्नी कविता देवी अपनी एक माह की बेटी को शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे घर के बरामदे में बने पत्थर के चबूतरे पर सुलाकर घरेलू कामकाज में लगी थी एक आवारा कुत्ता घर में घुसा बच्ची को मुंह में दबा लिया और चबूतरे से नीचे खींचकर उस पर हमला कर दिया परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।