दतिया नगर: दतिया कोतवाली पुलिस ने बड़ौनी तिराहा से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल क़े मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा एवं उनकी टीम ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया कि 9 जून को पीडिता के द्वारा थाना पर उपस्थित होकर आरोपी शुभम छोटू पुत्र हरदास सेन निवासी जनौरी थाना जिगना दतिया के विरूद्द गाली गलौच व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.