सूरजपुर: कलेक्टर एस. जयवर्धन ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति पर अपनाया सख्त रुख
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति पर सख्त रुख अपनाया है। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं को दिए जा रहे पोषण आहार की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने रेडी-टू-ईट योजना और पोषण ट्रैकर ऐप में सही व समय पर एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना और महत