केकड़ी: मीणों के नयागांव में अवैध बजरी खनन और भंडारण से ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश, केकड़ी पहुंचकर ADM को बताई समस्या
Kekri, Ajmer | Apr 24, 2026 केकड़ी क्षेत्र के मीणों के नयागांव में अवैध बजरी खनन और भंडारण से ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।लंबे समय से बजरी माफियाओं की गतिविधियों से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को शाम 4 बजे एकजुट होकर केकड़ी ADM कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।विश्वजीत सिंह शक्तावत के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने रैली के रूप में पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।