रायगढ़ जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुरी के पास स्थित राजस्व जंगल में दो ग्रामीण युवकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान गुलशन उरांव और पुनीलाल यादव के रूप में हुई है।