अररिया: अररिया में बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा चौथे दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
Araria, Araria | Apr 18, 2026 बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा जिले के 17 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रही है। परीक्षा के चौथे दिन प्रथम पाली में कुल 2753 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3703 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।