ग्वालियर गिर्द: शिवाजी नगर में बदमाशों का तांडव, स्कॉर्पियो पर पथराव के बाद कट्टे से फायरिंग
ग्वालियर के शिवाजी नगर में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे बदमाशों का दुस्साहस सामने आया। घर के बाहर नशा करने से रोकने पर बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की स्कॉर्पियो पर पथराव कर दिया और कट्टे से फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। मामले की जानकारी सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सामने आई।