सैदपुर: पियरी में झपकी आने से कार ट्रक में घुसी, जनेऊ संस्कार में बहन व परिवार के साथ जा रहे युवक समेत 5 गंभीर घायल, रेफर
सैदपुर क्षेत्र के पियरी गाँव स्थित गोरखपुर वाराणसी फोरलेन पर संभवतः चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। इस भीषण दुर्घटना में जहाँ कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं उसमें सवार बच्ची सहित कुल 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी को आनन-फानन में उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी ले जाया गया, जहाँ हालत गंभीर देख सभी को रेफर कर दिया गया।