शाहबाद: समरानिया में पहले पेड़ कटवाए, अब कर रहे नीलामी, ग्रामीणों में बढ़ा रोष
Shahbad, Baran | May 15, 2026 जानकारी शुक्रवार दोपहर 3 बजे मिली समरानियां कस्बे के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल में हरे पेड़ों की कटाई और अब उनकी नीलामी को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। आरोप है कि करीब सात माह पहले स्कूल परिसर में खड़े लगभग 35 हरे पेड़ों को नियमों की अनदेखी कर कटवा दिया गया था। उस समय विरोध होने पर मामला शांत हो गया।