परिहार: भवानीपुर-रामनैका मार्ग पर भारी मात्रा में शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
परिहार थाना क्षेत्र के भवानीपुर से रामनैका जाने वाली सड़क पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब के साथ तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शराब व तीनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाना ले आई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताय