मेदिनीनगर (डालटनगंज): हैदरनगर में रंगदारी के लिए गोलीबारी की साजिश नाकाम, राहुल सिंह गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
पलामू पुलिस ने हैदरनगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी सड़क निर्माण कर रही डूअर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर गोलीबारी कर दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे हैं। हुसैनाबाद एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार