विदिशा नगर: शहर में जाम से निपटने पुलिस होगी सख्त, पीक आवर्स में बढ़ेगी निगरानी
शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतने की तैयारी शुरू कर दी है। सावरकर बाल विहार, माधवगंज, निकासा, तिलक चौक और बड़ा बाजार जैसे क्षेत्रों में पीक आवर्स के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। शनिवार दोपहर 12 बजे एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि कुछ स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था भी विकसित की गई है।