दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों के रिफ्रेशर प्रशिक्षण कोर्स की शुरुआत
दरभंगा जिलाबल में पदस्थापित सभी कोटि यथा: सoअoनिo/पुoअoनिo/पुoनिo कोटि के पुलिस पदाधिकारियों की कार्य क्षमता, दक्षता और पेशेवर कौशल में वृद्धि एवं विकास करने हेतु तीन(03) दिवसीय " रिफ्रेशर प्रशिक्षण कोर्स की हुई शुरुवात। यह प्रशिक्षण कोर्स मंगलवार को दिन के 12.30 बजे शुरू हुई। इसका नेतृत्व वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा किया गया।