अनूपपुर: 30 जून से 1 अक्टूबर तक अनूपपुर की सभी रेत खदानों में उत्खनन पर रोक
मानसून सत्र को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षल पंचोली ने जिले की सभी स्वीकृत रेत खदानों में 30 जून 2026 की मध्यरात्रि से 1 अक्टूबर 2026 तक रेत उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण, नदी तंत्र की सुरक्षा तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुरूप लिया गया है।