सरधना: 25 दिन बाद भी चोरी का खुलासा करने में पुलिस नाकाम पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से लगाई कार्रवाई की गुहार गांव नाहली का मामला
सरधना क्षेत्र के गांव नाहली में 25 दिन पूर्व घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित ने सीओ सरधना कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में संदिग्धों के नाम बताने के बावजूद भी पुलिस अब तक चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है।