सहारनपुर: चिलकाना पुलिस ने नशा तस्कर निकेश को चिलकाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, 11.03 ग्राम स्मैक और मोटरसाइकिल बरामद
सहारनपुर परिक्षेत्र में "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे गश्त के दौरान ग्राम नल्हेड़ा से सलीरी मार्ग पर नशा तस्कर निकेश पुत्र राजेश निवासी नगला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 11.03 ग्राम अवैध स्मैक व बिना कागजात वाली मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद हुई है।