मऊरानीपुर: उल्दन थाना क्षेत्र में 5 दिन से लापता किशोरी का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका
झाँसी के उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम निमोनी में 5 दिन से लापता हर्षिता आर्य का शव कुएं में मिला। शव की हालत संदिग्ध है—मुंह बंधा और कुछ कपड़े गायब। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।