रामपुर: शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने चकबंदी प्रक्रियाधीन गांवों की की समीक्षा
Rampur, Rampur | Jul 11, 2025 शुक्रवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने चकबंदी प्रक्रियाधीन गांवों की समीक्षा की और अधिकारियों को इस वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने शाहबाद तहसील के ग्राम खरसौल में चकबंदी कार्य में बाधा पर नाराजगी व्यक्त की और कृषकों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करने को कहा।