रामपुर: श्रावण माह में शुक्रवार से सोमवार तक कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम के निर्देश पर भारी वाहनों पर लगाया गया प्रतिबंध
Rampur, Rampur | Jul 11, 2025 शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने श्रावण शिवरात्रि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। श्रावण माह के प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार (11 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक) टाण्डा-बाजपुर मार्ग और काशीपुर-दढियाल मार्ग पर उपखनिज से लदे भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया।