रामपुर: शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Jul 11, 2025 शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड में मौजूद कर्मचारियों का टर्नआउट चेक किया और भोजनालय, लाइब्रेरी, कैंटीन, जिम सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।