आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार शाही द्वारा थाना स्याना क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कांवड़ मार्ग पर यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, डायवर्जन व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा प्रमुख चौराहों का गहनता से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
#UPPolice