घर बैठे बना ड्राइविंग लाइसेंस: पदमा अंचल कार्यालय में लगा विशेष शिविर, 50 से अधिक ग्रामीणों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस
चुरचू और कटकमसांडी के बाद पदमा में जिला प्रशासन की पहल; लोगों को अब नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर, अधिकारियों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
हजारीबाग: ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को पारदर्शी एवं सुलभ प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और सराहनीय कदम उठाया है। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत मंगलवार को पदमा प्रखंड अंचल कार्यालय परिसर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिले में आयोजित यह तीसरा शिविर था; इससे पूर्व चुरचू और कटकमसांडी प्रखंडों में भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।
शिविर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। आवेदन की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए मौके पर ही इच्छुक अभ्यर�