पटेरा: कुम्हारी थाना पुलिस ने ओडिशा से एक साल से फरार गांजा तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार
Patera, Damoh | Jul 21, 2026 कुम्हारी थाना पुलिस ने 55 किलो गांजा जब्ती मामले में करीब एक वर्ष से फरार एवं 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी गोपंजन पटनायक उम्र 45 वर्ष निवासी संबलपुर ओडिशा को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में एक साल से फरार था यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे एवं पुलिस टीम ने ओडिशा में दबिश देकर की।