मथुरा: दुकानों से आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी करने के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार
कोतवाली की पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर चेकिंग के दौरान पार्थ ज्वैलर्स की दुकान होलीगेट के समीप से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से आर्टिफिशयल ज्वैलरी की दुकानों से चोरी किये गये 9600 ग्राम सफेद धातु चांदी,गिलट के आभूषण बरामद कर चालान किया है।