सगड़ी: विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों से लाखों की ठगी का मामला आया सामने, जीयनपुर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
Sagri, Azamgarh | Apr 23, 2026 आजमगढ़ जनपद में विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों से 534000 रूपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है । पुलिस ने इस मामले में पीड़ित अर्जुन यादव की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में प्रार्थी ने आरोप लगाया कि अपना व अपने परिवार के भरण पोषण हेतु विदेश बहरीन में एनएसएच कम्पनी नोमा में कार्य करता था ।