बरियातु: *बरछियां गांव के पास यात्रियों से भरा टोटो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन महिला समेत पांच घायल*
बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बरछियां गांव के समीप गुरुवार दोपहर यात्रियों से भरा टोटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में टोटो पर सवार तीन महिलाएं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मंजू देवी,सरिता देवी दोनों चुंबा, बारियातू तथा तब्बसुम प्रवीण सिबला,बारियातू के रूप में हुई है, जिसमें एक को रांची बेहतर इलाज हेतु रांचीरिम्स रेफर किया गयाl