चैलाहा वार्ड 11 में छह वर्ष पूर्व बनी सड़क में आई दरार,शुक्रवार दो बजे ग्रामीणों ने निर्माण की मांग उठाई। वार्ड सदस्य मनीष मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग के उदासीनता के कारण ग्रामीण सड़क होते हुए भी खेतो से आने जाने को मजबूर है। सड़क निर्माण के वर्ष ही नीचे की मिट्टी बह गई। जिसके बाद सड़क हवा में झूल रहा है। अब सड़क में दरार आ गई है,साथ ही टूट कर गिर रहा।