कानपुर: फीलखाना थाना क्षेत्र के बिराना रोड पर मिला बाइक मैकेनिक का शव
फीलखाना थाना क्षेत्र के बिरहाना रोड पर लाल बंगला निवासी 40 वर्षीय बाइक मैकेनिक मुनव्वर का शव पड़ा मिला। थाना प्रभारी ने शुक्रवार सुबह 7:00 बजे बताया। मृतक के तीन बच्चे हैं। मृतक के भाई के अनुसार वह घर से निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। ढूंढने पर बिरहाना रोड में एक ज्वेलर्स के पीछे गली में शव पड़ा मिला।जांच की जा रही है।