गरौठा: गुरसरांय मंडी में जल संकट का हुआ समाधान, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से किसानों के चेहरे खिले
गुरसरांय मंडी में लंबे समय से चल रहा पेयजल संकट खबर प्रकाशित होने के बाद दूर हो गया। मंडी प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एक हैंडपंप में समरसेबल पंप लगवाया और पानी की टंकी की व्यवस्था की। इससे किसानों को राहत मिली है, हालांकि अन्य खराब हैंडपंपों को भी जल्द ठीक कराने की मांग उठी है।