मैहर: नवरात्रि में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, आंदोलन की चेतावनी
मैहर। नवरात्रि के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कांग्रेस नेता रामनिवास उरमलिया ने आरोप लगाया कि गांवों में पांच-पांच घंटे बिजली गुल रहने से धार्मिक आयोजन प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आज शाम तक विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वह अपने सहयोगियों के साथ आंदोलन करेंगे।