फतुहा: नदी थाना पुलिस ने जेठुली गांव से हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल।
Fatwah, Patna | Jul 2, 2026 नदी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के फरार आरोपी रितेश कुमार को जेठुली गांव से गिरफ्तार किया है। रितेश कुमार पर नदी थाना में कांड संख्या 75/ 2023 हत्या के प्रयास की धारा दर्ज है। घटना के बाद से ही आरोपी रितेश कुमार फरार चल रहा था। पुलिस रितेश को लंबे समय से तलाश में जुटी थी। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।